Search This Blog

Showing posts with label Written Classes. Show all posts
Showing posts with label Written Classes. Show all posts

आत्मा का प्रतिबिंब - Written Class of Sis Shivani

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

     💥🧘‍♂  **  🧘‍♂💥
       
 
     
👑👑 *बी के शिवानी बहन जी* 👑👑

🍁 हमने आज तक समझा कि मैं कौन हुँ, तो हमें यह शरीर दिखाई देता हैं। ज्ञान से समझ आया कि मैं एक आत्मा हुँ जो इस शरीर में रहती हुँ...!

🍁 हम ये भूल ही गए कि मै एक आत्मा हुँ। हमारे जीवन का उद्देश्य सिर्फ धन, मान, शान, नाम कमाना ही रह गया हैं बस और हम अपने बच्चों को भी यही सब देना चाहते हैं इन सब में हम आत्मा का लालन -पालन भूल ही गए...!

🍁 आज हम छोटी-छोटी बातों पर मुरझा रहे हैं। परमात्मा हमें कहते है हमें छुई -मुई नहीं बनना है। जिसे छूने से वो मुरझा जाएं हमें सारा दिन एक खिले हुए गुलाब कि तरह रहना है...!

🍁 फूल का Use अलग-अलग मौको पर किया जाता हैं दुःख में और सुख में भी पर वो हमेशा रहता कैसा हैं। खिला हुआ ही ना हमें भी हमेशा ऐसा ही रहना है...!     

🍁 ये आत्मा सारा दिन मे कितना कुछ करती हैं इस शरीर को चलाने वाली ये आत्मा ही है क़भी सोचा इस आत्मा के पालन-पोषण के लिए हम इसे क्या देते हैं? जैसे ही मैं आत्मा निकल गयी तो शरीर कुछ नहीं कर सकता...! *(The Energy Has Left)...*

🍁 आज हम सिर्फ Problems कि बात करते हैं Solutions कि नहीं इसका हल क्या है आत्मा कि परवरिश...! 

🍁 अगर पौधा मुरझा जाता हैं तो उसे अगर पानी दे दिया जाए तो वो फिर से खिल जाता हैं। इसी तरह आत्मा के लालन-पालन से आत्मा भी खिल जाती है...!

🍁 आज से हम एक Final संकल्प करते हैं। मैं अपने आप को अच्छी खुराक देने वाली हुँ आत्मा कि (Nurturing) परवरिश करके...!

🍁 हमें अपनी Originality में स्थित रहना है...!

              🍁  *ओम् शान्ति*  🍁

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁



Written Class of Suraj Bhai Ji - तूफ़ान तोहफा कैसे बन सकते हैं?? Toofan Tohfa Kaise Ban Sakte Hain??

तूफ़ान तोहफा कैसे बन सकते हैं?? सूरज भाई जी की लिखित क्लास 

चिंतन नहीं है तो बातें भूल जाएँगी।  और बिल्कुल सहज जीवन चलना चाहिए वह भारी हो जाएगा।  आज बाबा ने कहा था बाबा साथ दे रहा है... साथ निभा रहा है....  इस  अवसर का फायदा उठाओ।
 किसी को भगवान साथ दें उसकी चाल ढाल कैसी हो जाएगी।  आपके स्टेट का चीफ मिनिस्टर कोई और मिनिस्टर आपको  साथ देता हो ,चलेंगे भी तो सीना तान कर..  पता लगेगा कि यह कोई बड़े आदमी है ये भी। ..  होगा या नहीं ??
 भगवान साथ दे... दे रहा है।   इस समय वह पूरा साथ निभा रहा  है।   उसकी बुद्धि में तो है ही कि सभी को दुखों से मुक्त करना है.  जिन झंझटो  में चिंताओं में ये उलझ गए हैं उनसे इन्हें बाहर निकालना है इन्हें पावन बना कर मुझे घर ले जाना है फिर स्वर्ग में भेज देना है  . यह उसका कर्तव्य है वह पूरी मदद कर रहा है इस पर हम चिंतन करें।   जहां उसकी मदद की जरूरत पड़ती है उसे वहां बुलाया करें।   यह केवल सुनकर छोड़ नहीं देना है उसको बुलाया करें तो  हर कठिनाई सरल हो जाएगी जीवन की राहें मुश्किल  नहीं आनंद से भरी हो जाएंगी। भगवान साथ  दे रहा है।
ऐसे ही कल कहा जो  मास्टर सर्वशक्तिमान है...  उनके तोफान भी तोहफा बन जायेंगे...  पहाड़ भी रुई बन जायेगा। तो क्या करना होगा.??.. मैं मास्टर सर्व शक्तिमान हूँ!! 
इसका बहुत अभ्यास इतना अभ्यास की ये हमारे जीवन मे समा  जाए कि हम बहुत शक्तिशाली हैं। तो हमसे जो वाइब्रेशन फैलेंगे वो हर परिस्थितियों को सरल बना देंगे। जीवन को सरल, आपके परिवारों की समस्याओं को सरल.. ख़तम । तो बोलो ये करना चाहिए या नही..



Featured post

Baba Teri Yaadein Hain - Lyrics | Bk Songs Lyrics

Baba teri yaadein hain Mere jeevan ka sahaara Baba teri yaad hai Mere jeevan ka sahaara Main na dekhoon ab Ek tere siwa kahin aur na dobara ...