Search This Blog

Secret and Science Behind our Thoughts-हमारे संकल्प के पीछे का रहस्य और विज्ञान - Part - 1- Bk Suraj Bhai - 5 Minutes Written Class


बहुत सुन्दर सिद्धांत है, ये सृष्टि के बारे में बहुत बड़ा सीक्रेट है।  आप लोगो के सामने ही  है, आप इसपे आगे चिंतन बढ़ाना।
"जो कुछ हम सोच रहे हैं , उसकी तरंगे उठ रही हैं।"

  आपमें से बहुत जानते होंगे जिन्होंने फिजिक्स पढ़ी है।  कॉमन बात है - जो कुछ हम बोलते हैं, साउंड वेव्स के रूप में फैलती है।  लाइट रेज़ के रूप में फैलती है।  हमारे मन के संकल्प वाइब्रेशन के रूप में फैलते हैं। मैं इन्हे तरंगे कह रहा हूँ।  जो आप सोच रहे हैं , उसकी तरंगे चारो ओर फ़ैल रहीं हैं।
आप घर में बैठकर , मान लो मैं एक उदाहरण देता हूँ , जो मैं सिखाया करता हूँ वो तो ये है , और रिजल्ट सचमुच मैजिकल आया,

सुबह उठते ही, पांच बार खुले मन से याद करना - "मैं संसार में बहुत भाग्यवान व्यक्ति हूँ "
"I am the most fortunate person in this world".

तो क्या होगा , अब ये तरंगे फैलने लगी चारों ओर।  अगर सुबह ये किया तो क्योकि प्रकृति शांत है।  आपको ये पता होगा ये सीक्रेट।  इससे प्रकृति में गुंजन पैदा हो गया।  नीचे से कही से आवाज आ रही है, मैं इस सृष्टि में बहुत भाग्यवान हूँ।  प्रकृति ने आपकी इन तरंगों को स्वीकार कर लिया।  ये प्रकृति में छा गयी और प्रकृति आपके ऊपर भाग्य की बरसात करने लगेगी।  ये होगा।  ये है सीक्रेट।
इसलिए जो कुछ आप चाहते हैं , कॉन्फिडेंटली (पूर्ण विश्वास के साथ ) , और सवेरे उठ कर ये करेंगे,  पांच बार कर दो खुले मन से।  वही चीज़े वापस कई गुना होकर आपके पास आ जाएँगी।  अगर आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही है , जो कईओ को होता है , सफलता कम मिल रही है।  तो सवेरे उठ के तीन विचार कर देना पांच पांच बार। 

पहला विचार वही

"मैं मास्टर ऑलमाइटी हूँ " -इससे आपकी शक्तियाँ जग गयीं।

दूसरा विचार

"मैं बहुत भाग्यवान हूँ '

और तीसरा विचार

"सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है "

तो सफलता आपके चरणों में आने लगेगी, कुछ ही दिनों के बाद।  लेकिन इसमें चाहिए आपको पूर्ण विश्वास।  मेहनत  जो आप कर रहे हो वो तो करते ही रहना है लेकिन full कॉन्फिडेंस होगा तो सफलता आपके चारों ओर घूमने लगेगी।  तो ये संकल्प शक्ति का बहुत ही सुन्दर प्रयोग है।






Morning Habits for Happy Life - रोज़ सुबह मुझे ये सोचना है - Bk Suraj Bhai - 5 Minutes Written Class

सवेरे उठ कर अपने संकल्प निश्चित कर लो।  रोज़ मुझे ये ये सोचना है।  देखिए मैं क्या सोचता हूँ बता देता हूँ।  मुझे रोज़ की लगभग प्रैक्टिस है।  २ बजे भी आँख खुल जाये , आधी नींद में भी , तो मैं क्या करता हूँ, अगर आप करेंगे तो बड़ा आनंद आएगा। 

 १. "उठते ही आँख खुली अपने शिव बाबा को, परम पिता को गुड मॉर्निंग"

मजा आएगा। आपको कुछ ही दिनों में लगने लगेगा, उठते ही उससे मिलान होने लगा, और आपने जब उसको गुड मॉर्निंग की,  तो return में उसने अपना वरदानी हाथ आपके सर पे रख दिया, फील होने लगेगा।  आशीर्वाद दे दिया।  'Be Successful'

२. दूसरा संकल्प जो मैं करता हूँ,

"शिव बाबा आपने मुझे सब कुछ दिया, आपका बहुत बहुत शुक्रिया " 

करेंगे ये? ये नहीं कुछ कुछ दिया.. 

३. तीसरा संकल्प

"मैं बहुत भाग्यवान हूँ, मेरे जैसा भाग्यवान और कोई नहीं "

भाग्य जागने लगेगा।  सोया हुआ भाग्य करवट बदलेगा। उठ जायेगा, जग जायेगा, बढ़ेगा आगे। 
सोचो

  • मैं पुण्य आत्मा हूँ 
  • मैं बहुत सुखी हूँ 
  • मैं बहुत धनवान हूँ 


रोज सवेरे उठते ही एक संकल्प और करना

"मेरा जीवन निर्विघ्न है "

पांच पांच बार करना एक संकल्प . और जो आप चाहते हैं जीवन में, उठते ही वो संकल्प 5 - 7 बार कर लेना , वो बिलकुल वही होने लगेगा

 बुरी चीजे ठीक हो जाएँगी
अपने बच्चो के लिए भी आप कर सकते हैं, अपने परिवार के लिए भी कर सकते हैं,, किसी और के लिए भी कर सकते हैं





Written Class of Suraj Bhai Ji - तूफ़ान तोहफा कैसे बन सकते हैं?? Toofan Tohfa Kaise Ban Sakte Hain??

तूफ़ान तोहफा कैसे बन सकते हैं?? सूरज भाई जी की लिखित क्लास 

चिंतन नहीं है तो बातें भूल जाएँगी।  और बिल्कुल सहज जीवन चलना चाहिए वह भारी हो जाएगा।  आज बाबा ने कहा था बाबा साथ दे रहा है... साथ निभा रहा है....  इस  अवसर का फायदा उठाओ।
 किसी को भगवान साथ दें उसकी चाल ढाल कैसी हो जाएगी।  आपके स्टेट का चीफ मिनिस्टर कोई और मिनिस्टर आपको  साथ देता हो ,चलेंगे भी तो सीना तान कर..  पता लगेगा कि यह कोई बड़े आदमी है ये भी। ..  होगा या नहीं ??
 भगवान साथ दे... दे रहा है।   इस समय वह पूरा साथ निभा रहा  है।   उसकी बुद्धि में तो है ही कि सभी को दुखों से मुक्त करना है.  जिन झंझटो  में चिंताओं में ये उलझ गए हैं उनसे इन्हें बाहर निकालना है इन्हें पावन बना कर मुझे घर ले जाना है फिर स्वर्ग में भेज देना है  . यह उसका कर्तव्य है वह पूरी मदद कर रहा है इस पर हम चिंतन करें।   जहां उसकी मदद की जरूरत पड़ती है उसे वहां बुलाया करें।   यह केवल सुनकर छोड़ नहीं देना है उसको बुलाया करें तो  हर कठिनाई सरल हो जाएगी जीवन की राहें मुश्किल  नहीं आनंद से भरी हो जाएंगी। भगवान साथ  दे रहा है।
ऐसे ही कल कहा जो  मास्टर सर्वशक्तिमान है...  उनके तोफान भी तोहफा बन जायेंगे...  पहाड़ भी रुई बन जायेगा। तो क्या करना होगा.??.. मैं मास्टर सर्व शक्तिमान हूँ!! 
इसका बहुत अभ्यास इतना अभ्यास की ये हमारे जीवन मे समा  जाए कि हम बहुत शक्तिशाली हैं। तो हमसे जो वाइब्रेशन फैलेंगे वो हर परिस्थितियों को सरल बना देंगे। जीवन को सरल, आपके परिवारों की समस्याओं को सरल.. ख़तम । तो बोलो ये करना चाहिए या नही..



Featured post

O Madhuban Wale Baba - Reprised Lyrics with Video

O madhuban wale baba, o meethe pyare baba Bhala kaise bhulayein tera pyar Baba...baba Jo baba se kiya tha humne, vo vaada nibhana hai Bhala ...