Search This Blog

Murli Dharna Points to Imbibe from Murli -10th May 2019

“मीठे बच्चे - 
  1.  तुम्हें कर्मातीत बनकर जाना है, इसलिए अन्दर में कोई भी फ्लो नहीं रहना चाहिए, अपनी जांच कर कमियां निकालते जाओ”
  2. इन आंखों से देखने वाली कोई भी चीज़ सामने न आये। देखते भी न देखो। 
  3. देह में रहते देही-अभिमानी रहो। यह अवस्था जमाने में टाइम लगता है। 
  4. बुद्धि में सिवाए बाप और घर के कोई वस्तु याद न आये, इसके लिए अन्तर्मुखी हो अपनी जांच करनी है। 
  5. अपना चार्ट रखना है।
  6. सभी से ममत्व निकाल एक लवली बाप को याद करना है।  वैल्युबुल हीरा बनना है।
  7. जैसे बाप ने हम बच्चों को श्रृगांर किया है, ऐसे सबका श्रृगांर करना है। 
  8. कांटों को फूल बनाने की सेवा में लग जाना है। 
  9. ट्रस्टी होकर रहना है।
  10. जो बच्चे एक बाप के स्नेह में समाये हुए हैं वे सर्व प्राप्तियों में सम्पन्न और सन्तुष्ट रहते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का सहारा आकर्षित नहीं कर सकता। 
  11. उन्हें सहज ही एक बाप दूसरा न कोई - यह अनुभूति होती है। उनका एक बाप ही संसार है, एक बाप द्वारा ही सर्व संबंधों के रस का अनुभव होता है। 
  12. उनके लिए सर्व प्राप्तियों का आधार एक बाप है न कि वैभव वा साधन इसलिए वे सहज आकर्षण मुक्त हो जाते हैं।
  13. खामियां अवस्था को आगे बढ़ने नहीं देती, इसलिए अब पूरी रीति पुरूषार्थ करना है।
  14. बाप कहते हैं तुम्हारी अवस्था ऐसी पक्की हो, जो शरीर छूटने समय अन्त में कोई भी याद न आये।
  15. एक बाप की याद से ही तुम्हारे पाप कट जायेंगे और पवित्र हीरे बनेंगे।
  16. आत्मा को लवली प्योर बनाने के लिए बाप कहते हैं - बच्चे, जितना मुझे याद करेंगे तुम अथाह लवली बनेंगे।




Aawaz Se Pare Bachche Aao - Lyrics with Video

Aawaz se pare madhur saaz se bhare, andaaj mein bulaye baba Pukaarke
Bachche aao
Sitaaro se door sitaron ka jahan, rehta param sitara, behad sukoon vahan
Bachche aao

1. Noor samundar dikhta sundar, lehraye nirantar, Anandit antar
Maujo ki Mauj lene ka hai sama, vo prem dor se kheeche vahan
Jee bhar niharke, liye pankh pyar ke, Hum Ud chale
Aavaj se pare.............

2. Raahen dekhe baba baahen khole, dil se sun le mridul swar mein vo bole
Kurbaan karke aa purana jahan, Sun pyar se pukare vo shiv shama
Jee bhar niharke, liye pankh pyar ke, Hum Ud chale
Aavaj se pare.............


-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------

आवाज़ से परे मधुर साज़ से भरे, अंदाज में बुलाये बाबा पुकारके 
बच्चे आओ.....
सितारों से दूर सितारों का जहाँ, रहता परम सितारा बेहद सुकून वहां
बच्चे आओ.... 

१. नूर समंदर दीखता सुन्दर, लहराए निरंतर, आनंदित अंतर
मौजों की मौज लेने का है समां, वो प्रेम डोर से खींचे वहाँ
जी भर निहारके, लिए पंख प्यार के, हम उड़ चले
आवाज़ से परे.... 


२. राहें देखे बाबा बाहें खोले, दिल से सुन ले मृदुल स्वर में वो बोले
कुर्बान करके आ पुराण जहान , सुन प्यार से पुकारे वो शिव शमा
जी भर निहारके, लिए पंख प्यार के, हम उड़ चले
आवाज़ से परे.... 




Pilgrimage of Madhuban - Madhuban Mein Char Dham

मधुबन में मुख्य चार धाम 



१. शांति स्तम्भ - महाधाम 

शक्तिशाली बनने की आवश्यकता हो तो शांति स्तम्भ में पहुँच जाना




२. बाबा का कमरा -  समान बनाने वाला धाम

समान बनने का दृढ़ कल्प उत्पन्न हो तो बाबा के कमरे में आ जाना



३. हिस्ट्री हॉल  - समर्थ स्मृतियों में समाने का धाम

व्यर्थ संकल्प बहुत तेज चल रहे हों तो हिस्ट्री हॉल में आ जाना



४. बाबा की झोपड़ी - स्नेह मिलन का धाम

उदास हो जाओ तो झोपड़ी में रूह रिहान करने आ जाना





Chalo Karein Hum Sair Ruhani - Lyrics with Video

Chalo karein hum sair ruhani, Chalo karein hum sair
Hath mein hath liye baba ke, Chalo karein hum sair

1. Smratiyon ke hum pankh laga ke, teeno lok mein jayen
Charon Kaal mein Charo yugon mein, aao chakra lagayein
Paar karenge haste haste bhav saagar ko tair
Hath mein hath liye baba ke, Chalo karein hum sair
Chalo karein hum sair ruhani.....

2. Sthool vatan se uper apna, suksham vatan ye aaya
Yahi farishto ki duniya pehne, prakashmay kaya
Sabse ooper mool vatan ghar, jayein tanik yahan thehar
Hath mein hath liye baba ke, Chalo karein hum sair
Chalo karein hum sair ruhani.....

3. Aadikaal mein aatmayein, jab dharti par hai aayi
Devi devtaon ki ye duniya, swarg yahi kehlayi
The bhandaar bhare bharat ke, lage sukho ke dher
Satyug ko hum mukh de apna, kalyug ko de Pair
Hath mein hath liye baba ke, Chalo karein hum sair
Chalo karein hum sair ruhani.....


-------------------------------------------------------------------------------------------------------

चलो करें हम सैर रूहानी चलो करें हम सैर
हाथ में हाथ लिए बाबा के, चलो करें हम सैर

१. स्मृतियों के हम पंख लगाके तीनो लोक में जाएँ
चारों काल में, चारों युगों में आओ चक्र लगायें
पार करेंगे हसते हसते , बाव सागर को तैर
हाथ में हाथ लिए बाबा के, चलो करें हम सैर
चलो करें हम सैर...

२. स्थूल वतन से ऊपर अपना सूक्ष्म वतन ये आया
यही फरिश्तों की दुनिया पहने, प्रकाशमय काया
सबसे ऊपर मूल वतन घर, जाएँ तनिक यहाँ ठहर
हाथ में हाथ लिए बाबा के, चलो करें हम सैर
चलो करें हम सैर...

३. आदिकाल में आत्माएं जब धरती पर हैं आयी
देवी देवताओं की दुनिया, स्वर्ग यही कहलायी
थे भंडार भरे भारत के लगे सुखों के ढेर
सतयुग को हम मुख दे अपना, कलयुग को दे पैर
हाथ में हाथ लिए बाबा के, चलो करें हम सैर
चलो करें हम सैर...



Featured post

Baba Teri Yaadein Hain - Lyrics | Bk Songs Lyrics

Baba teri yaadein hain Mere jeevan ka sahaara Baba teri yaad hai Mere jeevan ka sahaara Main na dekhoon ab Ek tere siwa kahin aur na dobara ...